MENU
Question -

निम्नलिखित मापों के कोणों की रचना कीजिए :
(i) 30°
(ii) 22 °
(iii) 15°



Answer -

(i) रचना करनी है : 30° के कोण की। विश्लेषण : 30° =  x 60°
रचना :
1. एक किरण OA खींची।
2. किरण OA के अन्त्य बिन्दु O को केन्द्र मानकर कोई त्रिज्या OB लेकर एक चाप लगाया जो GA को B पर काटता है।
3. अब B को केन्द्र मानकर उसी त्रिज्या से एक अन्य चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु,C पर काटता है। ∠AOC = 60° है।
4. बिन्दुओं B तथा C को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु D पर काटते हैं।
5. ∠AOC का अर्धक (समद्विभाजक) OD खींचा। तब ∠AOD= 30° जो कि अभीष्ट कोण है।

(ii) रचना करनी है : 22° के कोण की।

विश्लेषण : 90° के कोण का समद्विभाजक खींचने पर 45° का कोण प्राप्त होता है और इस 45° के कोण का समद्विभाजक खींचने पर 22\frac { 1 }{ 2 }° का कोण प्राप्त होगा।

22° = x 45°

रचना :

  1. एक किरण OA खींची।।
  2. किरण OA के अन्त्य बिन्दु 0 को केन्द्र मानकर OP त्रिज्या का एक चाप खींचा जो किरण OA को बिन्दु Pपर काटता है।
  3. P को केन्द्र मानकर OP त्रिज्या से एक चाप खींचा जो पहले चाप को Q पर काटता है।
  4. Q को केन्द्र मानकर उसी OP त्रिज्या का चाप खींचा जो चाप PQ को R पर काटता है।
  5. Q और R को केन्द्र मानकर चाप खींचे जो परस्पर T पर काटता है। रेखाखण्ड OT खींचा जो चाप PQR को S पर काटता है। AOT = 90° है।।
  6. बिन्दुओं P तथा S को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु C पर काटते हैं।
  7. AOT का समद्विभाजक OC खींचा। जो चाप PQR को U पर काटता है। AOC = 45° है।
  8. बिन्दुओं P तथा U को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु B पर काटते हैं।
  9. POU का समद्विभाजक OB खींचा।
अतः AOB = 22° जो कि अभीष्ट कोण है।

(iii) रचना करनी है : 15° के कोण की।
विश्लेषण : 60° के कोण का समद्विभाजक 30° का कोण बनाया। अब 30°C के कोण का समद्विभाजक 15° का कोण बनाया।
अर्थात 15° = () = 

रचना :

  1. किरण OA के अन्त्य बिन्दु 0 से किरण OA पर AOC = 60° इस अध्याय की रचना-3 में वर्णित विधि से बनाया।
  2. AOC का समद्विभाजक OD खींचा। AOD = 30° है जिसे इस प्रश्न के भाग (i) में वर्णित विधि से बनाया।
  3. बिन्दुओं B तथा P को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु E पर काटते हैं।
अब AOD का समद्विभाजक OE खींचा। तब AOE = 15° जो कि अभीष्ट कोण है।


Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×