MENU
Question -

निम्नलिखित कोणों की रचना कीजिए और चाँदे द्वारा मापकर पुष्टि कीजिए :
(i) 75°
(ii) 105°
(iii) 135°



Answer -

(i) रचना करनी है : 75° के कोण की।
विश्लेषण : 75° = 90° – 15° = 90° – (30° के कोण  )
रचना :
1. प्रश्न-1 की भाँति वर्णित विधि से ∠POQ= 90° बनाया और किरण OB खींची।
2. बिन्दुओं B तथा T को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु S पर काटते हैं।
3. ∠BOQ = ∠POQ – ∠POB = 90° – 60° = 30° का। समद्विभाजक OS खींचा। जिससे ∠QOS = 15°
4. स्पष्ट है कि ∠POS = ∠POQ – ∠QOS = 90° – 15° = 75°
अतः ∠POS अभीष्ट कोण है।

(ii) रचना करनी है : 105° के कोण की।
विश्लेषण : 60° + 30° + (30° x ) = 105°

अथवा 90 अथवा 90° + (30° x ) = 105°

रचना :

  1. प्रश्न-1 की भाँति वर्णित विधि से सर्वप्रथम POQ = 90° बनाया।
  2. किरण OC खींची। (स्पष्ट है कि QOC = 30°)
  3. बिन्दुओं T तथा C को केन्द्र मानकर किसी त्रिज्या के दो चाप खींचे जो परस्पर बिन्दु S पर काटते हैं।
QOC का समद्विभाजक OS खींचा जिससे QOS = 15°
स्पष्ट है कि POS = POQ + QOS = 90° + 15° = 105°
इस प्रकार, POS = 105° का अभीष्ट कोण है।

(iii) रचना करनी है : 135° के कोण की।
विश्लेषण : 135° = 90° + 45°
रचना :

  1. रेखा QP खींची और इस पर एक बिन्दु 0 लिया।
  2. प्रश्न-1 की भाँति वर्णित विधि से O से OR QP खींची जिससे POR = 90°
प्रश्न-2 की भाँति वर्णित विधि से QOR का समद्विभाजक OS खींचा।
ROS = 
x QOR = x 90° =45° (POR = QOR = 90°]
तथा POS = POR + ROS = 90° + 45° = 135°
तब POS अभीष्ट 135° का कोण है।


Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×