Question -
Answer -
(i) j से शुरु होने वाले महीनों के नाम : जनवरी, जून व जुलाई। अतः यह एक समुच्चय है।
(ii) प्रतिभाशाली लेखक को परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसीलिए यह एक समुच्चय नहीं है।
(iii) सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को परिभाषित नहीं कर सकते। अतः यह एक समुच्चय नहीं है।
(iv) कक्षा के सभी विद्यार्थियों की संख्या निश्चित होती है। अतः यह एक समुच्चय है।
(v) 100 से कम प्राकृत संख्याएँ 1, 2, 3, …….. 99 हैं। अतः यह एक समुच्चय है।
(vi) लेखक प्रेमचन्द्र द्वारा लिखित उपन्यासों का संग्रह गबन, गोदान आदि द्वारा परिभाषित हैं। अतः यह एक समुच्चय है।
(vii) समपूर्णांक {….. -6, -4. 2, 4, 6, ….} हैं। इसलिए यह एक समुच्चय है।
(viii) इस अध्याय के प्रश्न परिभाषित हैं। अतः यह एक समुच्चय है।
(ix) संसार के सबसे अधिक खतरनाक पशुओं के संग्रह को परिभाषित नही किया जा सकता। इसलिए यह एक समुच्चय नहीं है।