MENU

Chapter 9 जन सुविधाएँ Solutions

Question - 11 : - अगर सरकार जलापूर्ति की जिम्मेदारी से हाथ खींच ले तो क्या होगा? क्या आपको लगता है कि यह सही कदम होगा? 

Answer - 11 : -

यदि सरकार जल की आपूर्ति न करें तो
1. यदि जलापूर्ति का कार्य निजी कंपनियों के हाथ में दे दिया जाए तो पानी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो जाएगी। 
2. पानी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है और यदि उन्हें इससे वंचित किया गया तो देश में असंतोष फैल जाएगा। पोर्तो एलेग्रे में सार्वजनिक जलापूर्ति पोर्ता एलेग्रे ब्राजील का एक शहर है। इस शहर में बहुत सारे लोग गरीब हैं, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया के दूसरे ज्यादातर शहरों के मुकाबले यहाँ शिशु मृत्यु दर बहुत कम है। यहाँ नगर जल विभाग ने सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करा दिया है। शिशु मृत्यु दर में गिरावट के पीछे यह सबसे बड़ा कारण है। यहाँ पानी की औसत कीमत कम रखी गई है और गरीबों से केवल आधी कीमत ली जाती है। विभाग को जो भी फ़ायदा होता है उसका इस्तेमाल जलापूर्ति में सुधार के लिए किया जाता है। जल विभाग का काम पारदर्शी ढंग से चलता है। विभाग को कौन सी योजना हाथ में लेनी चाहिए, इस बारे में लोग मिलकर तय करते हैं। जनसभाओं में जनता प्रबंधकों का पक्ष सुनती है और जल विभाग की प्राथमिकताएँ तय करने में वोट के ज़रिए फैसला करती है। 

Question - 12 : - ऊपर के भाग में आए मुख्य विचारों पर चर्चा करें। जलापूर्ति में सुधार के लिए आपकी राय में क्या किया जा सकता है?

Answer - 12 : -

जलापूर्ति में सुधार के लिए राय
1. पाइप द्वारा पानी के रिसाव के कारण होने वाली क्षति को कम करना चाहिए। 
2. लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करनी चाहिए। 
3. संचार माध्यमों द्वारा जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों का प्रचार किया जाना चाहिए। 
4. लोगों में वर्षा जल संग्रहण के प्रति चेतना पैदा करनी चाहिए। 

Question - 13 : - क्या आपको ऐसा लगता है पानी और बिजली जैसे संसाधनों को बचाना और सार्वजनिक परिवहन साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करना बेहतर है? 

Answer - 13 : -

हाँ क्योंकि
1. इससे आवश्यकता के समय हमें इनके अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
2. सार्वजनिक परिवहन साधनों का ज्यादा प्रयोग करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ईंधन की बचत होगी। 
3. सार्वजनिक परिवहन के अधिक प्रयोग से प्रदूषण कम होगा। 

Question - 14 : - क्या आपको लगता है कि समुचित स्वच्छता सुविधाओं के अभाव से लोगों का जीवन प्रभावित होता है? कैसे? 

Answer - 14 : -

लोगों के जीवन पर प्रभाव
1. इससे कई जलजनित बीमारियाँ फैलती हैं। | 
2. वातावरण में प्रदूषण फैलता है। 
3. गंदगी फैलने से बीमारियाँ फैलती हैं। 

Question - 15 : - आपको ऐसा क्यों लगता है कि इससे औरतों और लड़कियों पर ज्यादा गहरा असर पड़ेगा ?

Answer - 15 : -

औरतों और लड़कियों के अधिक प्रभावित होने के कारण
1. पुरुष घर से बाहर काम पर चले जाते हैं जबकि लड़कियाँ और औरतें घर पर ही रहती हैं। 
2. औरतों व लड़कियों को ज्यादा समय अस्वच्छ वातावरण में बिताना पड़ता है जबकि पुरुषों को कम समय रहना पड़ता है। 

Question - 16 : - आप किसकी राय से सहमत हैं? 

Answer - 16 : -

अमू की राय से सहमत हूँ क्योंकि
1. हमारे संविधान ने बहुत सारी जनसुविधाओं को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना है। 
2. सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन अधिकारों की अवहेलना न हो ताकि प्रत्येक व्यक्ति एक सम्मानजनक जीवन जी सके। 

Question - 17 : - आपको ऐसा क्यों लगता है कि दुनिया में निजी जलापूर्ति के उदाहरण कम हैं?

Answer - 17 : -

निजी जलपूर्ति के कम उदाहरण के कारण
1. जलापूर्ति एक आवश्यक जनसुविधा है जो सभी लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए। 
2. निजी कंपनियाँ सिर्फ लाभ के लिए काम करती हैं इसलिए वे सभी लोगों के लिए जलापूर्ति नहीं कर पाती। 
3. यदि निजी कंपनियाँ सभी लोगों को जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करती तो कीमत बहुत ऊँची होती है। 

Question - 18 : - क्या आपको लगता है कि चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध है और वे पानी का खर्च उठा सकते हैं? चर्चा करें।

Answer - 18 : -

नहीं, चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है ।
1. अन्नानगर में बाकी इलाकों की अपेक्षा पानी की आपूर्ति ठीक है। 
2. मैलापुर और मडीपाक्कम में पानी की आपूर्ति कम है, लेकिन यहाँ के निवासी बाजार से पानी खरीद सकते हैं। 
3. सैदापेट में भी पानी की आपूर्ति कम है यहाँ के लोग गरीब हैं और वे बाजार से पानी नहीं खरीद सकते 

Question - 19 : - किसानों द्वारा चेन्नई के जले व्यापारियों को पानी बेचने से स्थानीय लोगों पर क्या असर पड़ रहा है? क्या आपको लगता है कि स्थानीय लोग भूमिगत पानी के इस दोहन का विरोध कर सकते हैं? क्या सरकार इस बारे में कुछ कर सकती है?

Answer - 19 : -

प्रभाव
1. स्थानीय लोगों को पीने के लिए तथा सिंचाई के लिए कम जल प्राप्त हो रहा है। 
2. स्थानीय लोगों को भूमिगत पानी के इस दोहन का विरोध करना चाहिए। 
3. हाँ सरकार जल व्यापारियों और जल बिक्री कर रहे किसानों दोनों के खिलाफ कदम उठा सकती है। 

Question - 20 : - ऐसा क्यों है कि ज्यादातर निजी अस्पताल और निजी स्कूल कस्बों या ग्रामीण इलाकों की बजाय बड़े शहरों में ही हैं?

Answer - 20 : -

बड़े शहरों में होने के कारण
1. शहरों में धनी लोग ऊँची फीस तथा अन्य खर्च वहन करने में समर्थ हैं। 
2. कस्बों या ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक खर्च नहीं किया जाता है। 
3. कस्बों या ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं व सुरक्षा की कमी है। 
4. कस्बों या ग्रामीण क्षेत्रों में धनी लोग कम लाभ के डर से अस्पताल व स्कूल नहीं खोलते हैं। 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×