Chapter 7 हाशियाकरण की समझ Solutions
Question - 11 : - किस धार्मिक समुदाय की साक्षरता दर सबसे कम है? विभिन्न धर्मों में साक्षरता दर, 2001
Answer - 11 : - मुसलिम समुदाय की साक्षरता दर सबसे कम है।
Question - 12 : - निम्न आँकड़े क्या बताते हैं?
सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत
स्रोत-भारत में मुसलिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक स्थिति, प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट, 2006
Answer - 12 : -
1. भारत की कुल जनसंख्या में मुसलमानों की संख्या 13.5% है।
2. राज्य स्तरीय (पी.एस.यू.) में उनकी नौकरियों की स्थिति ठीक है।
3. केंद्रीय स्तर की नौकरियों में मुसलमानों की संख्या काफी कम है।
Question - 13 : - ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
Answer - 13 : -
हाशियाकरण
1. हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना।
2. हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है।
3. हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।
Question - 14 : - ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
Answer - 14 : -
हाशियाकरण
1. हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना।
2. हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है।
3. हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।
Question - 15 : - आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
Answer - 15 : -
आदिवासियों के हाशियाकरण का कारण
1. आदिवासियों की जमीन को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है।
2. आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोत से वंचित हो गए हैं। वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँस गए हैं।
Question - 16 : - आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए।
Answer - 16 : -
कारण-
1. अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के वर्चस्व से बचाने के लिए।
Question - 17 : - अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्संख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
Answer - 17 : - ‘अल्पसंख्यक’ शब्द से तात्पर्य कुल जनसंख्या में किसी समुदाय की बहुत छोटी संख्या से है।
Question - 18 : - आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर तर्क पेश कीजिए।
Answer - 18 : -
मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है क्योंकि
1. मुसलमानों में मूलभूत सुविधाएँ; जैसे-पक्के घर, बिजली तथा पाइप का पानी आदि प्राप्त परिवारों की संख्या बहुत ही कम है।
2. मुसलमानों में साक्षरता दर प्रतिशत अन्य धार्मिक समुदायों की तुलना में काफी कम है।
Question - 19 : - कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है, ‘‘इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते हैं।” उसकी बात सुनकर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उनमें से तीन बातें लिखें।
Answer - 19 : -
आदिवासियों के जीवन से संबंधित बातें-
1. आदिवासियों में ऊँच-नीच की भावना कम होती है इसी कारण यह समुदाय जाति-वर्ण पर आधारित समुदायों से बिलकुल अलग होता है।
2. आदिवासियों में बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं। उनके धर्म इस्लाम, हिंदू, ईसाई आदि धर्मों से बिलकुल अलग है।
3. आदिवासी अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना करते हैं।
Question - 20 : - चित्रकथा-पर आपने देखा कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या । आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं?
Answer - 20 : -
हाँ, संकेत-
1. वन्य जीवन, रीति-रिवाज।।
2. पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना।
3. ग्राम आत्माओं की पूजा गाँव की सीमा के भीतर पवित्र लता-कुंजों में।
4. पुरखों की पूजा घर में।
5. आदिवासियों की दिनचर्या
6. आदिवासियों के जीवन में खनन और औद्योगीकरण के कारण बदलाव।
7. आदिवासियों का अपना गाँव व इलाका छोड़कर शहरों में छोटी-छोटी नौकरियों के लिए जाना।
8. आदिवासियों को हाशियाकरण।।